| Article Title | राजस्थान के सिरोही जिले में अनुसूचित जनजाति का पंचायतीराज चुनाव 2015 ओर 2020 का तुलनात्मक अध्ययन | 
| Author(s) | भरत कुमार. | 
| Country | |
| Abstract | सारांश यह अध्ययन सिरोही जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों की स्थिति का विश्लेषण करता है, जिसमें वर्ष 2015 और 2020 के बीच की तुलना प्रस्तुत की गई है । प्राप्त आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि पंच और सरपंच जैसे जमीनी स्तर के पदों पर महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि हुई है, जिससे सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सफलता झलकती है । वहीं, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य जैसे मध्य ओर शीर्ष स्तर के पदों पर महिलाओं की भागीदारी में गिरावट दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय है । इस अध्ययन में सामने आया है कि कुल प्रतिनिधित्व में लगभग 4.7% की वृद्धि हुई है, किंतु नेतृत्वात्मक पदो पर महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है । यह अध्ययन संबंधित नितियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का का आकलन करने में सहायक हो सकता है तथा भविष्य में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं स्थानीय शासन में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने हेतु सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है । मुख्य शब्द: पंचायतीराज, अनुसूचित जनजाति, सिरोही, राजस्थान, राजनीतिक सहभागिता, जनजातीय सशक्तिकरण | 
| Area | राजनीति विज्ञान | 
| Issue | Volume 2, Issue 2 (April - June 2025) | 
| Published | 26-06-2025 | 
| How to Cite | Shodh Sangam Patrika, 2(2), 114-125. | 
 
								 View / Download PDF File
                                                                                                View / Download PDF File