Skip to main content

Shodh Sangam Patrika

Shodh Sangam

Patrika

A National Peer-Reviewed & Refereed Quarterly Journal

  ISSN: 3049-0707 (Online)
ISSN: 3049-172X (Print)

Call For Papers - Volume 3, Issue 4 (October - December 2026)
Paper Title

समकालीन भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों के समक्ष उभरती चुनौतियाँ : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author(s)
डॉ. ब्रजेश कुमार
स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, ए.एन.डी. कॉलेज, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर
CountryIndia
Abstract

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहाँ लोकतंत्र न सिर्फ मात्रात्मक दृष्टि से विद्यमान है बल्कि गुणात्मक दृष्टि से सरकार के सभी कार्यों में परिलक्षित भी होता है। संविधान निर्माताओं ने वास्तव में लोकतंत्र को संविधान की आत्मा के रूप में स्वीकार किया है। विश्लेषकों का मानना है कि भारत ने ही पूरी दुनिया को लोकतांत्रिक शासन प्रणाली से परिचित कराया है। भारतीय संविधान में लोकतंत्र की सभी विशेषताओं को पूर्ण रूप से अपनाया गया है। स्थानीय निकायों, विधानमंडलों एवं संसदीय चुनावों के संबंध में व्यापक प्रावधान किया गया है। संविधान के अंतर्गत सरकार एवं इससे जुड़ी सभी संस्थाओं के संबंध में व्यापक प्रावधान किया गया है ताकि सरकार एवं इससे संबंधित संस्थाएं सदैव जनहित को केंद्र बिंदु में रखकर ही विभिन्न नीतियों का निर्माण करें और विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करें1। वास्तव में हम कह सकते हैं कि लोकतांत्रिक मूल्य ही भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान रहे हैं। वर्तमान में देश में कतिपय स्थितियों जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव, सामाजिक और आर्थिक असमानता में वृद्धि, जन प्रदर्शनों को कुचलना एवं विपक्ष की कमजोर स्थिति आदि का सृजन हुआ है जो लोकतंत्र के समक्ष महत्वपूर्ण चुनौतियाँ हैं।

Keywordsलोकतंत्र, आत्मा, स्थानीय निकाय, विधानमंडल, संसदीय चुनाव, लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित, सभ्यता एवं संस्कृति।
Subject Areaराजनीति विज्ञान
Issue Volume 3, Issue 4 (October - December 2026)
Published2026/11/18
How to Cite ब्रजेश कुमार (2026). समकालीन भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों के समक्ष उभरती चुनौतियाँ : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Shodh Sangam Patrika, 3(4), 35–39.
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File