Skip to main content

Shodh Sangam Patrika

Shodh Sangam

Patrika

A National Peer-Reviewed & Refereed Quarterly Journal

  ISSN: 3049-0707 (Online)
ISSN: 3049-172X (Print)

Call For Papers - Volume - 3 Issue - 3 (July - September 2026)
Paper Title

स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के प्रभावों का अध्ययन

Author(s) विकास द्विवेदी, डॉ. दिवाकर अवस्थी.
Country India
Abstract

बदलते दौर के साथ आज का स्नातक स्तरीय विद्यार्थी सोशल मीडिया का बड़ा उपयोगकर्ता हैं। शोध दर्शाता है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हास्ट्सअप, इन्स्टाग्राम, यूटयूब इत्यादि में क्या चल रहा है, स्नातक स्तरीय विद्यार्थी इससे अपडेट होते रहते हैं | आज बात चाहे ऑनलाइन कक्षाओ की हो या विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पढाई करने की, उच्च शिक्षा के विद्यार्थी आज अपने आपको सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जोड़ चुके हैं| वे आज सोशल मीडिया पर चैटिंग करने से लेकर रील देखकर समय बिताने में भी आगे हैं| प्रस्तुत शोध में स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की अध्ययन में उनके जीवन में सोशल मीडिया से पड़ रहे प्रभावों, उन्हें रिलैक्स महसूस कराने, तनाव होने, ज्ञानवर्धक पोस्ट करने, समय बर्बाद करने, मनोरंजन करने जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूंछे गये विद्यार्थियों ने इन प्रश्नों का अपने विवेकानुसार उत्तर दिया और उन्ही जवाबों के आधार पर शोध पत्र तैयार किया गया| इस शोध में बालकों की तुलना में बालिकाओं की संख्या अधिक रही जो सक्रीय महिला भागीदारी को दर्शाता है| शोध में ग्रामीण व शहरी दोनों ही जगहों के स्नातक विद्यार्थियों को शामिल किया गया जिससे की दोनों ही जगहों पर विद्यार्थियों के सोशल मीडिया का सक्रीय उपयोगकर्ता होने का पता चलता है, और ग्रामीण स्नातक विद्यार्थी भी अपनी जरूरत के अनुसार सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं| शोध दर्शाता है कि आज की परिस्थिति में विद्यार्थी जीवन में सोशल मीडिया का उपयोग करना सामान्य बात हो चुकी है, जिसमे वें शैक्षिक उपयोगिता विशिष्ट रूप से शामिल है| साथ ही किस प्रकार यह उनके जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है और वह विभिन्न तरीकों से सोशल मीडिया से प्रभावित हैं| निष्कर्षतः स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों पर हुए शोध से वर्तमान में विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के प्रभाव जानने में मदद मिली है| कीवर्ड : सोशल मीडिया, विद्यार्थीं, स्नातक विद्यार्थी, विद्यार्थी और सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, सोशल मीडिया और मेंटल स्ट्रेस

Subject Area पत्रकारिता
Issue Volume 3, Issue 1 (January - March 2026)
Published 2026/02/11
How to Cite विकास द्विवेदी एवं दिवाकर अवस्थी (2026). स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के प्रभावों का अध्ययन. Shodh Sangam Patrika, 3(1), 25–37. https://doi.org/10.70558/SSP.2026.v3.i1.220274
DOI 10.70558/SSP.2026.v3.i1.220274

PDF View / Download PDF File