Skip to main content

Shodh Sangam Patrika

Shodh Sangam

Patrika

A National Peer-Reviewed & Refereed Quarterly Journal

  ISSN: 3049-0707 (Online)
ISSN: 3049-172X (Print)

Call For Papers - Volume - 3 Issue - 3 (July - September 2026)
Paper Title

कहलूर रियासत में जुग्गा आंदोलन: औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध कृषक प्रतिरोध

Author(s) दिनेश कुमार, शोभा मिश्रा.
Country India
Abstract

सार यह शोध पत्र कहलूर रियासत में हुए जुग्गा आंदोलन का ऐतिहासिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जो औपनिवेशिक काल में कृषक प्रतिरोध का एक महत्वपूर्ण उदाहरण था। यह आंदोलन अत्यधिक राजस्व भार, बेगार प्रथा तथा प्रशासनिक दमन के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुआ, जिसने ग्रामीण समाज में व्यापक असंतोष को जन्म दिया। प्रस्तुत अध्ययन में आंदोलन के कारणों, स्वरूप एवं प्रभावों का विश्लेषण किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहाड़ी रियासतों में कृषक समुदाय ने औपनिवेशिक तथा रियासती सत्ता के विरुद्ध संगठित और सशक्त प्रतिरोध किया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह पाया गया कि जुग्गा आंदोलन केवल आर्थिक असंतोष तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतीक और सामूहिक चेतना द्वारा संगठित प्रतिरोध की गहन भूमिका थी। यह शोध न केवल इस आंदोलन के क्षेत्रीय महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि हिमालयी रियासतों की सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना पर इसके प्रभाव को भी उजागर करता है। कूट शब्द: जुग्गा आंदोलन, कहलूर रियासत, कृषक प्रतिरोध, बेगार प्रथा, औपनिवेशिक प्रशासन, दूम्ह, ग्रामीण असंतोष, सांस्कृतिक प्रतीक, सामाजिक चेतना |

Keywords जुग्गा आंदोलन, कहलूर रियासत, कृषक प्रतिरोध, बेगार प्रथा, औपनिवेशिक प्रशासन, दूम्ह, ग्रामीण असंतोष, सांस्कृतिक प्रतीक, सामाजिक चेतना।
Subject Area इतिहास
Issue Volume 3, Issue 2 (April - June 2026)
Published 2026/06/25
How to Cite दिनेश कुमार एवं शोभा मिश्रा (2026). कहलूर रियासत में जुग्गा आंदोलन: औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध कृषक प्रतिरोध. Shodh Sangam Patrika, 3(2), 128–136. https://doi.org/10.70558/SSP.2026.v3.i2.220363
DOI 10.70558/SSP.2026.v3.i2.220363

PDF View / Download PDF File