Skip to main content

Shodh Sangam Patrika

Shodh Sangam

Patrika

A National Peer-Reviewed & Refereed Quarterly Journal

  ISSN: 3049-0707 (Online)
ISSN: 3049-172X (Print)

Call For Papers - Volume 3, Issue 3 (July - September 2026)
Paper Title

महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ का शिक्षा के क्षेत्र में लोकहितकारी योगदान

Author(s)धनश्री यदुनाथ अतकरे.
CountryIndia
Abstract

भारत के इतिहास में अनेक महान विभूतियों ने समाजहित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्हीं महापुरुषों में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ (तृतीय) का नाम अत्यंत सम्मान एवं आदर के साथ लिया जाता है। महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने वर्ष 1875 से 1939 तक के अपने दीर्घ शासनकाल में बड़ौदा रियासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। वे प्रगतिशील विचारधारा के धनी, समाजहितैषी तथा सामाजिक एवं शैक्षिक सुधारों के लिए अभिनव योजनाएँ लागू करने वाले दूरदर्शी शासक थे। समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा व्यापक सामाजिक सुधारों के उद्देश्य से उन्होंने अनेक प्रभावी नीतियाँ एवं कार्यक्रम तैयार किए तथा उन्हें सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। उनके द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था, सार्वजनिक एवं चलित पुस्तकालयों की स्थापना, सैद्धांतिक शिक्षा के साथ कला, कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन, ज्ञान-विज्ञान के प्रसार हेतु ग्रंथों का प्रकाशन, स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास, छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन, कृषि सुधार, धार्मिक एवं सामाजिक सुधार, महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे अनेक लोकहितकारी कार्य संपन्न किए गए। महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ का दृढ़ विश्वास था कि राष्ट्र-निर्माण में महिलाओं की भूमिका पुरुषों के समान ही महत्वपूर्ण होती है। इसलिए उन्होंने पुरुष शिक्षा के साथ-साथ महिला शिक्षा को भी विशेष प्राथमिकता प्रदान की। प्रस्तुत शोध-पत्र में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए लोकहितकारी कार्यों का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

Keywordsशैक्षिक सुधार, निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, महिला शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, छात्रवृत्ति, जनकल्याण।
Subject Areaइतिहास
Issue Volume 3, Issue 3 (July - September 2026)
Published2026/08/26
How to Cite धनश्री यदुनाथ अतकरे (2026). महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ का शिक्षा के क्षेत्र में लोकहितकारी योगदान. Shodh Sangam Patrika, 3(3), 21–28.
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File