| Paper Title | महिला शिक्षा : सामाजिक परिवर्तन एवं सशक्तिकरण का आधार |
| Author(s) | Archana Kushawaha. |
| Country | India |
| Abstract | किसी भी राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास में महिला शिक्षा की भूमिका अत्यन्त ही महत्वपूर्ण होती है। किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति के आकलन का आधार ही यही है कि है कि वहाँ की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा निर्णय-निर्माण की प्रक्रियाओं के कितने अधिकार प्रदान किये गये हैं। एक शिक्षित महिला। ना केवल अपने जीवन को ही सकारात्मक दिशा देती है ,बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में भी एक सक्रिय भूमिका का निर्वाह करती है। यही कारण है कि सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता तथा सतत विकास की आधारशिला महिला शिक्षा को ही माना जाता है। अगर भारत में महिला शिक्षा के इतिहास कि बात करें तो यह अनेक उतार-चढ़ाव से होकर गुजरा है। वैदिक काल में महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार था, जबकि मध्यकाल में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारणों ने उनके शिक्षा के अधिकार को खत्म कर दिया जिससे उनकी शैक्षिक स्थिति गहरे तरीके से प्रभावित हुई। आधुनिक काल में अनेक आन्दोलनों, समाज सुधारकों के निरंतर प्रयास एवं सरकार के प्रयासों से महिला शिक्षा को नई दिशा मिली तथा स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय संविधान और विभिन्न शैक्षिक नीतियों ने इसे और अधिक मजबूत बनाया। वर्तमान समय की चर्चा करें तो बालिकाओं के विद्यालयी नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है, किन्तु माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर महिलाओं द्वारा विद्यालय छोड़े जाने की प्रवृत्ति आज भी बनी हुई है। आर्थिक तंगी, कम उम्र में विवाह, लैंगिक भेदभाव तथा डिजिटल संसाधनों तक कम पहुँच जैसी चुनौतियाँ आज भी व्यापक रूप से समाज में विद्यमान हैं। महिला शिक्षा को आज केवल व्यक्तिगत अधिकार के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में देखे जाने की आवश्यकता है। प्रस्तुत शोध लेख महिला शिक्षा के सन्दर्भ में उसके ऐतिहासिक विकास, वर्तमान परिदृश्य, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव, उसकी प्रमुख चुनौतियों, सरकारी प्रयास तथा भविष्य की सम्भावनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है प्रस्तुत करता है। |
| Keywords | महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, सामाजिक परिवर्तन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा का अधिकार अधिनियम। |
| Subject Area | राजनीति विज्ञान |
| Issue | Volume 3, Issue 3 (July - September 2026) |
| Published | 2026/08/26 |
| How to Cite | Kushawaha, A. (2026). महिला शिक्षा : सामाजिक परिवर्तन एवं सशक्तिकरण का आधार. Shodh Sangam Patrika, 3(3), 36–42. |
| License |
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a
Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0). |
View / Download PDF File