Skip to main content

Shodh Sangam Patrika

Shodh Sangam

Patrika

A National Peer-Reviewed & Refereed Quarterly Journal

  ISSN: 3049-0707 (Online)
ISSN: 3049-172X (Print)

Call For Papers - Volume 3, Issue 3 (July - September 2026)
Paper Title

हिन्दुस्तानी संगीत में फिल्मों का योगदान

Author(s)डॉ. प्रियंका कुमारी.
CountryIndia
Abstract

आज के युग में सिनेमा एक ऐसी विधा है, जिसकी ओर दो साल का एक बच्चा और अस्सी साल का एक बूढ़ा भी अकर्षित है। एक महानगर से लेकर छोटे से कस्बे का व्यक्ति भी इसके सम्मोहन से अछूता नहीं हैं। सिनेमा अपने आप में एक सम्पूर्ण विधा है, क्योंकि इसमें चित्रकला, नाट्य कला, काव्य कला, कथा साहित्य आदि सभी कलाओं का समावेश रहता हैं। आज हम जो सिनेमा देखते है वह हमारे सामने एक विकसित और परिष्कृत रूप है, इसके पीछे एक सदी का परिश्रम है। वर्तमान समय में सिनेमा ने उद्योग रूप ले लिया है परन्तु इसने हमें न केवल मनोरंजन ही दिया है, बल्कि शिक्षा भी दी है, इसलिए यह जनमानस की भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बन गया है। इसलिये यह कहना गलत न होगा कि “फिल्में मनोरंजन का उत्तम माध्यम तो हैं ही, साथ ही वह ज्ञानवर्धन के लिए भी अत्यंत बेहतरीन माध्यम हैं।” आजकलए संगीत और फिल्म आपस में इस तरह जुड़ गए हैं कि वे ऐसी कला का निर्माण कर रहे हैं जो दर्शकों को भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर प्रभावित करती है। इससे यह प्रश्न उठता है कि संगीत फिल्मों और उनके दर्शकों की किस प्रकार सेवा करता है, इस प्रश्न ने फिल्म उद्योग के विद्वानों निर्देशकों और कार्यकर्ताओं की रुचि को आकर्षित किया है और फिल्मों में व्यक्त किए जाने वाले मूल्यों और कथाओं को गहराई से प्रभावित किया है। व्यापक अध्ययनों और शोधों ने विभिन्न दृष्टिकोणों को बढ़ावा दिया है। अंततः इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि संगीत फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और साथ ही फिल्में संगीत की शक्ति को बढ़ाती हैं। ध्वनियाँ और संगीत फिल्मों में वातावरण स्वर और पात्रों को आकार देते हैं और फिल्म क्लिप संगीत ध्वनियों को अधिक कोमल भावनाओं और संवेदनाओं में बदल देते हैं। यह गतिशील संबंध इन दो कला रूपों के मिश्रण के महत्व को उजागर करता है।

Keywordsफिल्म, संगीत, सांस्कृतिक, सिनेमा, प्रदर्शन, फोटोग्राफ
Subject Areaसंगीत
Issue Volume 3, Issue 2 (April - June 2026)
Published2026/06/25
How to Cite प्रियंका कुमारी (2026). हिन्दुस्तानी संगीत में फिल्मों का योगदान. Shodh Sangam Patrika, 3(2), 102–105.
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File